हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। डहरिया स्थित सीएमटी कॉलोनी में गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा एक श्रमिक 123 केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे श्रमिक शकील को लोग आनन-फानन में एसटीएच ले गए। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अब प्रशासन के नाक के नीचे मानकों के विपरीत हो रहे निर्माण कार्य पर सवाल उठ रहे हैं। रामपुर रोड स्थित डालाकोटी कंपाउंड निवासी शकील गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सीएमटी कॉलोनी में गोविंद बल्लभ जोशी के निर्माणाधीन मकान की दूसरी मंजिल पर कार्य कर रहा था। मकान से पांच फीट की दूरी पर पावर ग्रिड की 123 केवी की लाइन है। मकान की छत पर शकील कटर मशीन से काम कर रहा था। इसी दौरान उड़ रही चिंगारी छत के नीचे मौजूद हाईटेंशन तक पहुंच गई और करंट फैल गया। करंट की चपेट में...