हाईटेंशन लाइन के क्षतिग्रस्त खंभे से हादसे की आशंका
बरेली, जून 18 -- शीशगढ़। कस्बे में बरेली बस स्टैंड के पास 11 हजार केवी की बिजली लाइन का लोहे का एक खंभा नीचे से आधा गल कर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। किसान नेता दानिश अहमद ने बताया उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से सोशल मीडिया प् के माध्यम से की है। पूर्व में शिकायत करने पर जर्जर खंभा नहीं बदला। जेई विक्रम सिंह ने बताया मामला उनके संज्ञान में है। समस्या का जल्दी ही निस्तारण कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.