ललितपुर, अप्रैल 6 -- कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक राजमिस्त्री छत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। साथ में काम कर रहे साथी उसको आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा रहा। कोतवाली मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम पंचायत साढ़ूमल निवासी 35 वर्षीय छलौने पुत्र जुखऊ अहिरवार मकान बनाने का कार्य करता था। सोमवार को वह मड़ावरा कस्बा स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था। छत पर काम करते समय दोपहर को जैसे ही उसने लोहे के सरिया ऊपर उठाया तो वह पास से गुजरी 11 हजार वोल्टेज लाइन से छू गया। इसके बाद जोरदार झटके से छलौने मकान की छत से सीधे नीचे जा गिरा। इस घटना के बाद मौके पर चीत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.