बागपत, जनवरी 31 -- चांदीनगर। सिंगौली तगा गांव में खेत मे लगे एक किसान के पुआल में बिजली के तारो से चिगारी गिरने से लाखो के पुआल जलकर राख हो गई ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को उच्च अधिकारियों से मुआवजा दिलाने की मांग की है। सिंगौली तगा निवासी उम्मेद पुत्र अब्बास ने तीस बीघा धान की फसल के पुआल खेत मे लगा रखा था। ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली की चिगारी गिरने से पुआल में आग लग गयी, खेतो में काम कर रहे किसानों ने देखा तो आग बुझाने दौड़ पड़े। परिजन भी मौकें पर पहुंच गये और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक सभी पुआल जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया की लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.