फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के दहेली गांव में शनिवार को हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते करीब 40 बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और किसान बदहवास होकर अपनी फसल बचाने में जुट गए। अग्निकांड की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में दस किसानों की फसल प्रभावित हुई है। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती गई, जिससे किसानों के प्रयास नाकाम साबित हुए। पीड़ित किसानों में राजाराम रैदास, भोला पासवान, मुन्ना लोहार, बाबू लोहार, फुल्लन लोहार और जनार्दन सिंह समेत अन्य शामिल हैं। वहीं खेतों के पास ही सूरजपाल विश्वकर्मा के नलकूप तक आग पहुंच गई और वहां लगा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.