हरिद्वार, अप्रैल 10 -- पथरी क्षेत्र के गांव नसीरपुर कलां में शुक्रवार सुबह तेज हवा के बीच हाईटेंशन बिजली लाइन के तार आपस में टकराने से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 30 बीघा फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और किसान आग बुझाने में जुट गए। जानकारी के अनुसार, नसीरपुर कलां निवासी रियासत अली के खेतों में करीब 35 बीघा गेहूं की फसल खड़ी थी। सुबह तेज हवा के कारण बिजली के तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिर गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए। खेत मालिक को सूचना दी गई और तत्काल ट्रैक्टर व ट्यूबवेल के मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.