इटावा औरैया, अप्रैल 27 -- भरथना। थाना क्षेत्र के गजनियापुरा गांव में रविवार देर रात करीब तीन बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरा घर धूं-धूंकर जलने लगा। घटना में संतोष कुमार पुत्र दान सिंह की झोपड़ी में बंधी छह बकरियां जिंदा जल गईं। वहीं करीब 30 क्विंटल गेहूं, जो बटाई के खेत से कटाई के बाद घर पर रखा था, पूरी तरह राख हो गया। इसके अलावा एक बाइक और गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। आग के दौरान संतोष कुमार की पत्नी पूरन देवी, चार बेटियां और छह माह का मासूम बेटा घर में ही फंस गए थे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.