संभल, अप्रैल 14 -- थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव मिठनपुर मौजा में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण खेत में रखी गेहूं की पुलियों में आग लग गई। घटना में किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। गांव पलथा मिठनपुर मौजा निवासी किसान आंगन सिंह के करीब 5 बीघा खेत में कटी हुई गेहूं की फसल पुलियों के रूप में रखी थी। सोमवार शाम खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों में चिंगारी उठी, जिससे गेहूं की पुलियों में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सभी पुलियां जलकर राख हो चुकी थीं। पीड़ित किसान आंगन सिंह ने बताया कि सुबह ही गेहूं की कटाई की गई थी और अगले दिन उसे निकालने की तैयारी थी, लेकिन आग लगने से करीब 15 कुंतल गेहूं का नुकसान हो गया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.