हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की पराली में लगी आग
रामपुर, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के अजीमनगर फरीदपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट ने अफरा-तफरी मचा दी। लाइन से गिरी चिंगारी के कारण खेत में रखी गेहूं की पराली में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि राहगीरों और ग्रामीणों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना पास के खेतों में खड़ी गेहूं की बाकी फसल भी राख हो सकती थी।रामपुर निवासी मुराद खान की जमीन अजीमनगर फरीदपुर के पास स्थित है। इस खेत को हरदाशपुर निवासी संजय ने बटाई पर लेकर गेहूं की फसल उगाई थी। गुरुवार की शाम करीब 5 बजे खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ। चिंगारी सीधे खेत में पड़ी पराली पर गिरी, जिससे कुछ ही पलों में आग की लपटें उठने लगीं।आग की लपटें उठती देख रास्ते से गुजर रहे राहगीर और आसपास के किसान तुरंत मौके की ओर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.