हापुड़, अप्रैल 10 -- थाना क्षेत्र के ढीकरी गांव में खेतो के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार अचानक आपस में टकरा गए। जिससे तारों की चिंगारी गेहू की खड़ी फसल पर आ गिर गई। जिससे गेंहू की फसल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास काम करें मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। इसी बीच लोगों ने आग पर काबू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। लेकिन विभाग की गाड़ी घंटो तक नही पहुंचने के कारण गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव ढीकरी निवासी विनीत ने बताया कि , गांव के बाहर उनका खेत है, जो कि उसमे गेंहू की फसल काटने का कार्य चल रहा है। खेतों के उपर से गुजर रही हाईटेंशन लाईन में शुक्रवार की दोपहर अचानक चिंगारी उठ गई। देख...