मैनपुरी, अप्रैल 24 -- करहल। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ररुआ में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसलों आग लग गई। जब तक फायर बिग्रेड की टीम पहुंची तब तक किसानों की 80 बीघा से ज्यादा फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई। शुक्रवार दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत ररुआ में हाईटेंशन लाइन में निकली चिंगारी से 40 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल व 35 से 40 बीघा कटी पड़ी फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें आसमान छूने लगी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड टीम को दी गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में किसान सत्यपाल, देवेंद्र, अरविंद, निर्देश कुमार, अमर सिंह, रामवीर, सुनील, रामशंकर, नाथूराम, रामस्वरूप, सुदेश कुमार, राजेश, अवनी...