लखनऊ, फरवरी 17 -- लेसा के जानकीपुरम सेक्टर-6 उपकेंद्र में संविदा कर्मचारी करन हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। यूपी पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के महामंत्री देवेन्द्र कुमार पांडेय ने लेसा प्रबंधन से मांग की है कि घायल कर्मचारी का उपचार पूरी तरह निशुल्क कराया जाए। साथ ही उन्होंने इस विद्युत दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और लापरवाही के जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...