महोबा, फरवरी 3 -- कुलपहाड़, संवाददाता। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से श्रमिक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। भटेवरा रोड स्थित हटवारा मुहाल निवासी स्व श्याम सिंह की पुत्री छाया की शादी में मंडप के लिए टेंट लग रहा था। मंगलवार को मंडप के बाद टेंट कर्मी 44 वर्षीय अबरार टेंट खोल रहा था तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में श्रमिक आ गया। लोगों ने विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। बाद में टेंट कर्मी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नायब तहसीलदार पंकज गौतम, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, राजस्व निरीक्षक ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल कर छानबीन शुरु कर दी। बताया जा रहा है...