गाज़ियाबाद, सितम्बर 10 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन पर कार्य करते लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक लाइन पर कार्य करते समय दूसरी लाइन की चपेट में आ गए। विद्युत निगम ने भी जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से हरदोई थाना हरपालपुर गांव श्यामपुर के रहने वाले कुलदीप चिरोड़ी में पत्नी शीतल व दो बेटियों के साथ रहते थे।

परिवार के हालात उनके भाई प्रदीप ने बताया कि वह करीब एक वर्ष से बिजली विभाग में संविदा के तहत लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। वह बुधवार देर शाम चिरोडी खड़खड़ी मार्ग पर हाईटेंशन लाइन के खंभे पर काम कर रहे थे। काम करते समय करंट लगने से घायल होकर जमीन पर गिर गए। लोगों ने मामले की सूचना विद्युत निगम को दी। विद्युत कर्मी उन्हें दिल्ली क...