हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की छत से गिरकर मौत
उरई, अगस्त 1 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह सोकर उठते ही महिला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से छत से नीचे गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। ग्राम बबीना निवासी सीमा 38 वर्ष सीमा पत्नी विपिन शनिवार सुबह बस स्टैंड के पास बने मकान की छत पर सोकर उठी थी। नींद के कारण वह चलते-चलते छत के किनारे पहुंच गईं। इसी दौरान छत के ठीक ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से उसका शरीर छू गया। करंट का तेज झटका लगते ही सीमा अनियंत्रित होकर छत से सीधे नीचे बनी सीसी सड़क पर जा गिरी। धमाके की आवाज और चीख-पुकार सुनकर बस स्टैंड पर मौजूद ग्रामीणों का हुजूम मौके पर इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। परिजनों और लोगों की मदद से गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.