बदायूं, अप्रैल 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी ओम प्रकाश कश्यप पुत्र बीधे राम गुरुवार सुबह अपने पुत्र विशाल के साथ पास के गांव शाह सहावर स्थित तालाब में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ते समय अचानक उनका हाथ वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुत्र विशाल ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल पिता को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ओम प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ है और अब उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों में घबराहट का माहौल रहा, लेकिन इलाज के बाद रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.