बदायूं, जून 18 -- बदायूं/दातागंज। खेत में काम कर रहे एक किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत, किशोरी झुलसी हादसा दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर दया में हुआ। गांव निवासी सुनील 35 वर्ष पुत्र देव सिंह अपनी 14 वर्षीय भतीजी अपेक्षा पुत्री स्वर्ण कुमार के साथ खेत में मक्का की फसल से भुट्टा तोड़ रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर खेत की घेराबंदी में लगे तारों पर गिर गया। तार गिरते ही घेराबंदी में करंट दौड़ गया और दोनों उसकी चपेट में आ गए। घटना क...