देहरादून, अप्रैल 14 -- मसूरी संवाददाता  मसूरी धनोल्टी मार्ग पर बाटाघाट के निकट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मसूरी पुलिस को कम्युनिटी अस्पताल मसूरी से युवक के करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली।पुलिस मौके पर पहुंची। पता चला कि मनोज दास 27 पुत्र मुसू दास निवासी खनहेरी पोस्ट धनोल्टी, थाना थत्यूड़ टिहरी गढ़वाल को चालक मुकेश द्वारा ब्राड डेड कम्युनिटी अस्पताल लाया गया। मनोज दास मसूरी में टैक्सी चालक के रूप में कार्य करता था।वह मसूरी से अपने घर खनेहरी जा रहा था। बाटाघाट के पास वह अपने साथी चालक मुकेश के साथ रुका हुआ था। वह जय सिंह निवासी बाटाघाट के मकान की छत पर प्रॉपर्टी देखने के लिए गए थे। इसी दौरान मकान के छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मनोज दास गंभीर रूप से घायल हो गया।वह बेहोशी की अव...