अंबेडकर नगर, जून 16 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर बाजार में मंगलवार को एक हादसे में ई रिक्शा चालक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रसूलपुर उसरी गांव निवासी (46) राधेश्याम शर्मा पुत्र राम कृपाल शर्मा अपने ई रिक्शा से गांव में आयोजित भंडारे के लिए उपयोग किए गए टेंट हाउस का सामान लेकर जमुनीपुर बाजार स्थित अनिल वर्मा के टेंट हाउस पर पहुंचे थे। बताया जाता है कि सामान उतारने के दौरान वह टेंट का लोहे का पोल नीचे उतार रहे थे। इसी दौरान पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे राधेश्याम शर्मा को जोरदार करंट लग गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाय...