लखनऊ, अप्रैल 17 -- काकोरी,संवाददाता।दुबग्गा के इज्जतनगर कॉलोनी में गृह प्रवेश के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मकान के छज्जे पर झालर लगाते समय 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से इलेक्ट्रीशियन सुहैल अहमद की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने किसान यूनियन के साथ धरना प्रदर्शन किया। मुआवजा और मकान मालिक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए, जिससे हरदोई रोड पर जाम लग गया। बिजली विभाग से मुआवजे का आश्वासन मिलने पर एक घंटे बाद जाम खत्म किया।दुबग्गा थाना के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश पटेल के अनुसार गाजियाबाद में रेलवे विभाग में कंट्रोलर के पद पर तैनात सारिब अब्बास ने इज्जतनगर कॉलोनी में नया मकान बनवाया है। यह भी पढ़ें- हिलसा में करंट से मानव बल की मौत शनिवार को गृह प्रवेश है। उसी की तैयारी में शुक्रवार की दोपहर हरदोई के संडीला निवासी सुहैल अ...