हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर लाइन मैन झुलसा, मौत
सीतापुर, सितम्बर 2 -- बिसवां, संवाददाता। बिसवां स्थित बड़े चौराहे के पास पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहे लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा देख अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप से मिश्रिख के नई बस्ती निवासी नागेंद्र इस समय कैथी टोला में परिवार के साथ रह रहा था। नागेंद्र बिसवां में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। बुधवार सुबह नागेंद्र बिसवां स्थित बड़े चौराहे के पास रायगंज रोड पर चढ़कर बिजली के पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त कर रहा था। इस बीच वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। देखते ही देखते वह पोल से नीचे सड़क पर आ गिरा। हादसा देख अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। साथी कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.