रायबरेली, अप्रैल 11 -- लालगंज,संवाददाता। क्षेत्र के मलकेगांव बिजली फीडर से बीते शुक्रवार रात बाधित हुई बिजली सप्लाई के बाद फाल्ट को ठीक करने गए लाइनमैन हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से झुलस गया। घटना के बाद मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन साथी कर्मचारियों ने झुलसे लाइनमैन को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बीते शुक्रवार देर रात मलकेगांव फीडर के ईश्वरीगंज मजरे खजूर गांव में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। वहीं बाधित हुई बिजली सप्लाई के फाल्ट को सही करने आए बरगदी मजरे गेगासों गांव निवासी अंकुश (28) पुत्र सिद्धेप्रसाद अचानक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.