मुरादाबाद, मार्च 12 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगी खुर्द में नहर के किनारे गोबर पाथने पहुंची युवती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से कोहराम मच गया। गांव लौंगी खुर्द में बीए की छात्रा सोफिया पुत्री शौकीन सैफी गुरुवार की सुबह करीब 7:30 बजे घर के पीछे लगभग 50 कदम दूर नहर के किनारे गोबर के उपले की पाथने पहुंची। जहां ग्यारह हजार की बिजली लाइन का एक टुकड़ा लटका हुआ था। युवती जैसे ही इस तार के समीप पहुंची तो करंट लगने से उसकी चीख निकलने पर तत्काल आसपास के लोग और परिजन पहुंचे,इसके बाद बिजली विभाग के लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद करा दी, इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और युवती को उठाकर घर ले आए। चिकित्सक ने युवती को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोफिया की मां नजर भाई जुनैद और दो बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.