रायबरेली, मार्च 15 -- डीह,संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे गंभीर रुप से वह झुलस गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के घीसीगढ गांव के रहने वाले 24 वर्षीय युवक अभिनव मौर्या उर्फ शिवम पुत्र शिवप्रसाद मौर्य खेत में बने मकान की छत पर किसी काम के लिए गया था। इसी बीच छत के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलस गया। गंभीर हालत में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया। घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल था। ग्रामीणों में घटना...