पीलीभीत, मार्च 5 -- पूरनपुर। लिंटर खोल रहा मजदूर छत के पर से गजरी हाईअेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव ककरौआ के रहने वाले अंगनेलाल मजदूरी करते हैं। गुरुवार को अंगने लाल गांव में मजदूरी पर लिंटर खोलने का काम कर रहे थे। इस दौरान वह छत के पर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। अंगनेलाल के करंट लगने से अफरा तफरी मच गई। मजदूरों ने उन्हें बचाया। करंट लगने से झुलसे अंगने लाल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.