नोएडा, मार्च 2 -- दनकौर, संवाददाता। उस्मानपुर गांव में सोमवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजा और बिजलीकर्मियों पर कार्रवाई की मांग के लिए भट्टा गांव स्थित बिजली कार्यालय पर शव को रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी और विद्युत अधिकारियों के मदद के आश्वासन पर परिजन शांत हुए। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हो पाया था। उस्मानपुर गांव निवासी ताज मोहम्मद मकान पर लेंटर की शटरिंग का काम करते थे। वह सोमवार को अन्य मजदूरों के साथ निर्माणधीन मकान पर लेटर की शटरिंग के लिए सरिया बिछाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान लेंटर का सरिया मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। इससे ताज मोहम्मद करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर नीचे गिर गया। परिजन उसको ग्रेटर नोएडा एक निजी अस्पता...