हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बच्चे की मौत
इटावा औरैया, अगस्त 10 -- उदी। लगभग एक माह पूर्व 33000 वोल्ट लाइन की चपेट में आए 9 वर्षीय आयुष की इलाज के दौरान मौत हो गई। उदी मोड़ पुलिस चौकी के पास स्थित अपनी मौसी के मकान पर आयुष पुत्र जगत सिंह कुछ रोज के लिए छुट्टियां बिताने आया था। छत पर खेलते समय मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया था। इटावा जिला अस्पताल, सैफई व बाद में आगरा में हुए इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। उदी मोड़ पर मौसी के यहां खबर आते ही मोहल्ले में मातम का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.