हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो सगे भाइयों की मौत
कन्नौज, जुलाई 29 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई आइसक्रीम फैक्ट्री की छत पर रखी लोहे की सरिया नीचे उतार रहे थे। इसी दौरान सरिया 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मूसर निवासी जितेंद्र कुमार सदर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर चौराहे के निकट गुड्डन चौहान के मकान में आइसक्रीम फैक्ट्री संचालित करते हैं। वह परिवार सहित फैक्ट्री परिसर में ही रहते हैं। उनके 17 वर्षीय पुत्र सुमित कक्षा 10 का छात्र था, जबकि 16 वर्षीय शोभित कक्षा 9 में पढ़ता था। बुधवार दोपहर दोनों भाई फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.