बहराइच, मार्च 7 -- नानपारा / बाबागंज, संवाददाता। बहराइच रूपईडीहा हाईवे से सटे बाबागंज इलाके के पीरभांडग बाबा सुमेरपुर के पास शनिवार सुबह ट्रक के ऊपर चढ़ बंधी पटिया खोल रहे चालक का हाथ नेपाल जा रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। जिसके चलते चालक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में झुलसे चालक को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते सीएचसी पर पहुंचे परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के परिजनों में हादसे से बज्रपात हो गया है। नानपारा कोतवाली के राजापुर मोहल्ले निवासी दानिश हासमी (32) ट्रक पर लकड़ी लोड करने रूपईडीहा थाने के सुमेरपुर गांव स्थित नानपारा देहाती अपने ट्रक पर चढ़कर लकड़ी लादने आए थे। शनिवार सुबह लगभग आठ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.