हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गम्भीर घायल हुआ आउटसोर्स लाइनमैन
रुडकी, जून 17 -- रुड़की, संवाददाता। भंगेड़ी क्षेत्र में एचटी लाइन पर कार्य कर रहे आउटसोर्स लाइनमैन करंट लगने से खंभे से नीचे जमीन पर गिर गया। गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुकीम आउटसोर्स लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। बुधवार को वह भंगेड़ी क्षेत्र में एक खंभे पर चढ़कर लाइन संबंधी कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से सीधे नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। यह भी पढ़ें- रुड़की के भंगेड़ी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया लाइनमैन, हालत गंभीर यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गम्भीर घायल हुआ आउटसो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.