हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रॉली लगी आग
रामपुर, अप्रैल 16 -- सैदनगर। बहादुरगंज गांव में गुरुवार को गेहूं के लाक से भरी ट्राली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। कुछ देर के अंदर ही ट्राली से आग की लपटे उठने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के बहादुरगंज गांव का है। गांव निवासी शकील ट्रैक्टर ट्राली में गेहूं का लाक भरकर घर को ला रहा था। बताते हैं गांव के शुरुआत में हाई टेंशन लाइन का तार ट्राली से टच हो गया। तार लगते ही ट्राली में भरे गेहूं में आग लग गई। कुछ देर के अंदर ही ट्राली से आग की लपटे उठने लगी। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से ट्रॉली व खेत में लगी आग ग्रामीणों ने ट्राली में आग लगी देखी तो उनके होश उड़ गए। तमाम ग्रामीण पानी की बाल्टिया लेकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.