हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई ट्रक, युवक की मौत
सोनभद्र, जून 26 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले के सुकृत चौकी क्षेत्र के आमडीह गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार की सुबह चंदौली जिले में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद साथियों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आमडीह गांव निवासी 30 वर्षीय अशोक पुत्र लालब्रत ट्रक से भूसा लेने के लिए चंदौली जिले के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सिरपालपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में विशेशपुर गांव के पास ट्रक खड़ा किया गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन ट्रक से सट गई, जिससे ट्रक में करंट दौड़ गया। करंट का झटका महसूस होते ही ट्रक पर सवार करीब 10 से 12 लोग तुरंत नीचे कूद गए। अशोक भी ट्रक से उतर गया था, लेकिन कुछ देर बाद वह अपनी चप्पल लेने के लिए दोबारा ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.