हापुड़, अप्रैल 4 -- धौलाना यूपीएसआईडी फेज-3 औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को बिजली की हाईटेंशन लाइन का एक विद्युत पोल अचानक ट्रक पर जा गिरा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त खंभा गिरा, उस समय ट्रक के आसपास कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होते टल गया। खंभा गिरने से बिजली की आपूर्ति घंटो तक बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काफी समय से इलाके में विद्युत पोल जर्जर स्थिति में खड़े हुए थे। दोपहर के समय अचानक खंभा भरभराकर ट्रक पर गिर गया। खंभे के भार से ट्रक का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई। हाईटेंशन लाइन का तार टूटने और विद्युत पोल गिरने के कारण आसपास के औद्योगिक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.