हाथरस, जून 5 -- मुरसान। क्षेत्र के गांव ककरावली में गुरूवार को हाईवोल्टेज लाइन का पोल टूट जाने से कस्बा मुरसान, किला मढ़ैया सहित कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गांव ककरावली में गुरूवर को दोपहर 12:00 बजे हाईवोल्टेज लाइन का पोल अचानक टूट गया। इससे कस्बा मुरसान व किला मढैया सहित अन्य जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे भीषण गर्मी में यहां के बाशिंदों को परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत अपूर्ति ठप होने से विद्युत उपकरण शोपीस बन गए। लोगों को पेयजल के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से राहत के बजाय बढ़ती जा रही परेशानी गर्मी से रहात पाने के लिए लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों से बाहर निकल आए। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने हाइड्रा की मदद से ब...