हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित
शामली, अप्रैल 3 -- चौसाना। शामली शामला बिजली घर से खेड़ी खुशनाम को जाने वाली विद्युत लाइन के इंसुलेटर में फॉल्ट के बाद तार टूट गया जिससे प्रभावित होकर विद्युत उपकेंद्र चौसाना एवं खोड़समा की आपूर्ति बाधित हो गई।दो दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा पसर गया। विद्युत कर्मियों का कहना है कि सुबह तक लाइन दुरुस्त हो सकेगी। शाम के समय तेज आंधी के कारण शामली शामला बिजली घर से गुजरकर खेड़ी खुशनाम जाने वाली विद्युत लाइन में फॉल्ट होकर तार टूट गया और जमीन पर जा गिरा।तार टूटने से कोई हादसा तो नहीं हुआ लेकिन चौसाना एवं खोड़समा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप्प हो गई। उपकेंद्र पर आपूर्ति भी होने के कारण कस्बे सहित दर्जनों गांवों की सप्लाई बाधित रही जिससे चारो और अंधेरा छाया रहा। विद्युत उपकेंद्र के जेई अखबार आजम का कहना है कि सुबह तक लाइन सही हो सकेगी।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.