हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से तीन गायों की मौत, ग्रामीणों में रोष
बिजनौर, मई 12 -- हल्दौर। नूरपुर-बिजनौर मार्ग स्थित गांव खासपुरा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी अरुण कुमार के पशु घर के बाहर बंधे हुए थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से मौके पर बंधी तीन गायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।
घटनास्थल पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया बताया जाता है कि तार टूटते ही क्षेत्र में तेज चिंगारियां उठीं, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली विभाग और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जर्जर विद्युत लाइनें हादसों को दावत दे रही हैं, लेकिन विभाग द्वारा समय रहते कोई ठोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.