बुलंदशहर, मई 21 -- झाझर में मुख्य रोड पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से बाइक जलकर राख हो गई। झाझर स्थित मुख्य मार्ग पर निजी अस्पताल के पास ढावे में खाना खा रहे ग्राहक की बाइक के ऊपर गुरुवार शाम अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जिससे बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगते ही अफ़रा-तफ़री मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आपूर्ति बंद कराकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...