संभल, अप्रैल 3 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव नरैठा मोहम्मदपुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जब हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेतों में गिर गया और खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। किसानों व ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। जानकारी के अनुसार किसान दोपहर बाद अपने खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में अचानक चिंगारी उठने लगी और कुछ ही देर में तार टूटकर नीचे गिर गया। तार गिरते ही निकली चिंगारी ने पकी हुई गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे खेतों में आग भड़क उठी। घटना के बाद किसानों ने तुरंत चौधरपुर बिजलीघर को फोन कर लाइन काटने की सूचना दी, लेकिन आरोप है कि करीब पौन घंटे बाद बिजली सप्लाई बंद की गई। तब तक आग तेजी से फैल चु...