हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से छह मवेशियों की मौत
फतेहपुर, जून 28 -- जहानाबाद। थाना क्षेत्र के बसफरा गांव में रविवार सुबह हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिरने से छह मवेशियों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंपी है। हादसे में किसान बसफरा निवासी सुघर पाल की दो भैंस और एक पड़िया और गोपाल पाल की एक भैंस व दो पड़ियों की जान चली गई। घटना के समय दोनों किसान बचनीपुर मार्ग के पास खेत में मवेशी चरा रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी, कानूनगो और लेखपाल मौके पर पहुंचे व नुकसान का आकलन कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। प्रधान पति राकेश यादव का कहना है कि जर्जर और पुराने तार बदलने की मांग कई बार की गई थी लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। जेई अरुण कुमार मौर्य ने कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.