हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से महिला व किशोरी झुलसी
बांदा, जुलाई 22 -- बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से बुधवार को घर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। फ्रिज बंद करने के चक्कर में महिला झुलस कर गिर गई। विकासखंड की ग्राम पंचायत गोधनी निवासी मनदीप ने बताया कि नलकूप के लिए गए हाई टेंशन का तार अचानक टूट कर एलटी लाइन में के ऊपर गिर गया। इससे घर में करंट दौड़ गया। 26 वर्षीय पत्नी संत कुमारी फ्रिज बंद करने गई थी। इस दौरान वह करंट से झुलस गई। वहीं,15 वर्षीय अंतिमा पुत्री विजयपाल भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों को पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.