कानपुर, अप्रैल 18 -- डेरापुर, संवाददाता। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय के पास से निकली हाईटेंशन लाइन का तार शुक्रवार को अचानक टूटकर गिर गया। इससे वहां बंधे पांच मवेशियों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक गोवंश गंभीर रूप से झुलस गया। आपूर्ति बंद कराने के बाद मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पीड़ित पशु पालकों ने विद्युत विभाग की लापरवाही से हादसे का आरोप लगा मुआवजे की मांग की है। कपासी गांव के पास निकली हाईटेंशन लाइन के जर्जर तार अक्स्र टूटकर गिररते हैं। शुक्रवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास विद्युत लाइन का जर्जर तार टूटकर गिरने से वहां बंधी राजेश की भैंस,महेश की एक गाय व महावीर की तीन गाए करंट की चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें- हिलसा में करंट से मानव बल की मौत इससे उनकी मौके प...