हाईटेंशन लाइन का खंभा झुक जाने से ग्रामीणों चिंतित
उरई, जून 5 -- जालौन। संवाददाता ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम काशीपुरा में मुख्य सड़क किनारे लगा हाईटेंशन लाइन का खंभा एक ओर झुक जाने से ग्रामीणों चिंतित है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से खंभे को सीधा कराने और लाइन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।ग्रामीण शिवम, राजेश आदि ने बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर तालाब के पास हाईटेंशन लाइन के दो पोल लगे हुए हैं। समय के साथ दोनों पोल धीरे-धीरे सड़क की ओर झुक गए हैं। पोल झुकने से तारों का संतुलन भी प्रभावित हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, ट्रक और अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं। पोल सड़क की ओर झुके होने के कारण भारी वाहन निकालते समय खतरा बना रहता है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेज हवा, बारिश या किसी अन्य कारण से यदि पोल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.