फरीदाबाद, मई 24 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बिजली की हाईटेंशन लाइनों से प्रभावित किसान नई मुआवजा नीति के खिलाफ सोमवार को जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन की तैयारी भारतीय किसान कामगार अधिकार मोर्चा के बैनर तले सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सामने किसान एकत्र होकर प्रदर्शन करेंगे। किसान संगठन का आरोप है कि 29 अप्रैल से लागू की गई नई मुआवजा नीति में किसानों के हितों की अनदेखी की गई है, जिससे हजारों किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

किसानों की समस्याएँ हाईटेंशन बिजली लाइन से प्रभावित किसान दयालपुर गांव निवासी नीता ने बताया किपृथला-सेक्टर-78 हाईटेंशन बिजली लाइन के रास्ते में उसका प्लॉट आ चुका है। इस वजह से उसका पूरा प्लॉट खराब हो गया है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड न तो बाजार भाव से पूरा मुआवजा देनेको तैयार न...