पाकुड़, मार्च 16 -- पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर गांव के पास रविवार शाम आई तेज आंधी के कारण अमड़ापाड़ा से तलवा आने वाली 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर ताड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया, जिसके कारण पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी आने के बाद से ही क्षेत्र में बिजली ठप है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर सोमवार सुबह पहुंचकर गिरे हुए पेड़ को हटाने और टूटे हुए तार को ठीक करने के कार्य में जुटी हुई है। ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.