दुमका, मई 14 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पंचायत के लालबहियर गांव स्थित ट्रांसफार्मर में संचालित हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में आने से पड़रिया गांव निवासी बिमल राय के पुत्र बापी राय झुलस गया है। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है। टांसफार्मर की फ्यूज जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने बापी को बुलाया था और फ्यूज जोड़ने के क्रम में हाईटेंशन बिजली तार के संपर्क में उनका दाहिना हाथ आ गया और घायल होकर टांसफार्मर से नीचे गिर गया। हालांकि ग्रामीण तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दिया, जिसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए फूलो झानू मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका ले गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...