भागलपुर, मार्च 28 -- सन्हौला, संवाद सूत्र बिजली करंट की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया। स्थानीय व्यापार सह पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि फरीदमपुर गांव का राहुल देव बर्मन का पुत्र आयुष कुमार (15 वर्ष) रामनवमी के अवसर पर ध्वजा गाड़ने के लिए बांस लाने बहियार गया था। बांस लेकर घर वापस आने के क्रम में उसका कच्चा बांस हाईटेंशन बिजली के तार में सट गया। जिसमें उसे जोर का झटका लगा और वह दूर जा गिरा। इस घटना मे वह बेहोश हो गया। बहियार में काम कर रहे लोगों ने दौड़ कर उसको सहारा दिया और इलाज की व्यवस्था की। चंदन कुमार ने बताया कि बहियार में सिंचाई के लिए बिजली तार दिया गया है, वह काफी ढीला है और नीचे लटकता रहता है। उन्होंने सन्हौला बिजली के कनीय अभियंता से इसकी शिकायत कर तार को दुरुस्त करने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.