बलरामपुर, फरवरी 26 -- गैसड़ी, संवाददाता। नेपाल सीमा से सटे थारू जनजाति बहुल ग्राम पंचायत मुतेहरा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसे 8 वर्षीय सुमेंदर का आखिरकार लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में दाहिना हाथ काटना पड़ा। बुधवार रात करीब 11 बजे डॉक्टर आशीष, डॉ. हिमानी गुप्ता और डॉ. खुशगरा गुप्ता की टीम ने ऑपरेशन कर बालक का हाथ अलग कर दिया। चिकित्सकों का कहना है कि अब बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। घटना बीते 21 फरवरी की बताई जा रही है। आरोप है कि घर के ऊपर से गुजर रहे नंगे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर सुमेंदर बुरी तरह झुलस गया और छत से नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल के बाद लखनऊ रेफर किया गया, जहां पांच दिनों के उपचार के बाद संक्रमण बढ़ने के कारण उसका हाथ काटना पड़ा। ग्राम प्रधान विश्राम चौधरी का कहना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.