औरैया, मई 22 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना कोतवाली क्षेत्र की रुरुगंज पुलिस चौकी अंतर्गत रुरुखुर्द गांव के पास हाईटेंशन बिजली के पोल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाले ब्रह्मानन्द प्रकरण में अब नया मोड़ सामने आया है। पहले जहां मामला तनावपूर्ण बना हुआ था, वहीं अब दोनों पक्षों के बीच समझौते की संभावनाएं दिखाई देने लगी हैं। जानकारी के अनुसार, ब्रह्मानन्द के बहनोई की ओर से विवाद समाप्त करने के लिए समझौते का प्रस्ताव रखा गया है। प्रस्ताव के तहत ब्रह्मानन्द के बड़े भाई स्वर्गीय राजकुमार की बेटी खुशी के नाम 50 हजार रुपये फिक्स कराने और ब्रह्मानन्द के नाम ट्रैक्टर करने की बात कही गई है। वहीं ब्रह्मानन्द ने शर्त रखी है कि उनके खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा वापस लिया जाए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पैसों और ट्रैक्टर को लेकर विव...