आजमगढ़, मई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव में मंगलवार शाम एक युवती बिजली के हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह पोल से नीचे उतारा। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इसके पूर्व भी युवती ने नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। तब पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया था। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलनाडीह गांव में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एक 19 वर्षीय युवती हाईटेंशन बिजली के खंभे पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर डायल 112 और सिधारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से समझाबुझाकर युवती को नीचे उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.