हाईटेंशन पोल पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा
हरदोई, मई 23 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवक हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल पर चढ़ गया। 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई । ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को नीचे उतारा। घटना ग्राम पंचायत भिठारी के फारम पुरवा गांव की है। घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय दिलीप के रूप में हुई है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। परिजनों के अनुसार दिलीप शुक्रवार शाम काम से घर लौटा था। वह काफी शांत था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रहा था। कुछ देर बाद वह अचानक घर से निकल गया। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित हाईटेंशन लाइन के खंभे पर उसके चढ़ने और करंट लगने की जानकारी ग्रामीणों को मिली।सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.